पति-पत्नी के विवाद का फायदा उठाकर दोस्त ने महिला को पिलाया शराब, फिर किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद का फायदा उठाकर पति के दोस्त ने महिला को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला घर से बाहर निकल गई थी। इसी दौरान उसके पति के दोस्तों ने महिला को अपने पास बैठाया और बातचीत के दौरान उसे शराब पिलाई। इसके बाद आरोपियों में से एक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जाबिर अली और उसके सहयोगी निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds