लॉगिन

अवैध पटाखा गोदाम के खिलाफ लें तत्काल एक्शन…सरगुजा रेंज आईजी दीपक झा का पुलिस अधीक्षकों को निर्देश

Chhattisgarh April 29, 2026 रिपोर्टर: shailesh
अवैध पटाखा गोदाम के खिलाफ लें तत्काल एक्शन…सरगुजा रेंज आईजी दीपक झा का पुलिस अधीक्षकों को निर्देश

अवैध पटाखा गोदाम के खिलाफ लें तत्काल एक्शन…सरगुजा रेंज आईजी दीपक झा का पुलिस अधीक्षकों को निर्देश

अंबिकापुर : अंबिकापुर के पटाखा गोदाम में आगजनी की घटना के बाद सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने संभाग के सभी पुलिस अधीक्षकों को एक बड़ा आदेश जारी किया है, उन्होंने कहा है कि उनके जिले में अगर जहां कहीं भी रिहायशी क्षेत्र में अवैध पटाखा गोदाम संचालित है तो तत्काल उसको हटाने की कार्रवाई करें, वहीं स्थानीय लोगों से भी सरगुजा रेंज के आईजी ने कहा है कि अगर उन्हें किसी भी रिहायशी क्षेत्र में या अवैध तरीके से पटाखा गोदाम संचालित होने की जानकारी है तो उनके द्वारा सीधे पुलिस को इसकी जानकारी दी जा सकती है.

अवैध पटाखा गोदाम के खिलाफ लें तत्काल एक्शन – दीपक झा

आगजनी की इसी घटना को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी किया है और कहा है कि अवैध पटाखा गोदाम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए. वहीं दूसरी तरफ अंबिकापुर में हुई आगजनी हादसे में व्यापारियों के खिलाफ लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने के कारण अलग से धारा जोड़ने के निर्देश भी पुलिस अफसरों को दिए गए, जिस पर धारा जोड़ी गई है लेकिन अधिकृत तौर पर पुलिस ने इसकी जानकारी नहीं दी है.

FSL रिपोर्ट के बाद विस्फोटक अधिनियम के तहत होगा केस

दूसरी तरफ आगजनी जिस गोदाम में हुई थी, वहां दो दिन पहले फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची थी और वहां से सैंपल दिए गए थे जिसे FSL के लैब में भेजा जाएगा लेकिन फिलहाल अभी तक लैब में सैंपल नहीं भेजा गया है. सरगुजा आईजी ने FSL के अधिकारियों को तत्काल सैंपल लैब में भेजने के निर्देश दिए हैं. ताकि विस्फोटक अधिनियम के तहत भी अपराध दर्ज कराया जा सके. बताया जा रहा है कि FSL से रिपोर्ट आने में एक सप्ताह का समय लग सकता है.

जानें पूरा मामला

अंबिकापुर में पिछले दिनों राम मंदिर रोड में स्थित एक पतली गली में संचालित अवैध पटाखा और प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई थी जिसके करण करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था और प्रशासन को इस आग पर काबू पाने के लिए कई दिनों तक मशक्कत करनी पड़ी थी वहीं जिस गोदाम में आग लगी थी अभी भी वहां धुआ निकल रहा है, इस घटना के बाद चारों तरफ की स्थिति बन गई थी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds