लॉगिन

निलंबित पटवारी ने की खुदखुशी : सुसाइड नोट में लिखा “मै निर्दोष हु, भारतमाला प्रोजेक्ट फर्जीवाड़े में हुआ था ऍफ़आईआर दर्ज”

Chhattisgarh June 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
निलंबित पटवारी ने की खुदखुशी : सुसाइड नोट में लिखा “मै निर्दोष हु, भारतमाला प्रोजेक्ट फर्जीवाड़े में हुआ था ऍफ़आईआर दर्ज”

निलंबित पटवारी ने की खुदखुशी : सुसाइड नोट में लिखा “मै निर्दोष हु, भारतमाला प्रोजेक्ट फर्जीवाड़े में हुआ था ऍफ़आईआर दर्ज”

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भारतमाला प्रोजेक्ट के फर्जीवड़े में निलंबित और नामजद पटवारी ने फॉसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पटवारी सुरेश मिश्रा ने सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी में अपनी बहन के फार्महाउस में फांसी लगाई है। इस दौरान मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा- मै निर्दोष हूँ।

भारतमाला प्रोजेक्ट के फर्जी में निलंबित और नामजद पटवारी सुरेश मिशा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बहन के फार्म हाउस में पटवारी ने फांसी लगाई है। मौके से सुसाइड नोट और पत्र बरामद हुआ है। पटवारी ने खुद को बेगुनाह बताते हए आरआई, कोटवार और गांव के एक अन्य पर गड़बड़ी करने का जिक्र किया है। एक पत्र में पटवारी ने खुद की निर्दोष बताते हुए अपनी बहाली के लिए कलेक्टर से निवेदन किया है। बताया जा रहा है, पटवारी का चार दिन बाद रिटायरमेंट था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

तनाव में आकर आत्महत्या करने की आशंका

पटवारी सुरेश मिश्रा का 4 दिन बाद रिटायरमेंट हौना था। मिश्रा पर दो दिन पहले भारतमाला घोटाले में ऍफ़आईआर दर्ज हुई थी। भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी को  लैकर नामजद कस हुआ था। सुरेश मिश्र पूर्व तहसीलदार डीके उइके के साथ सार में शामिल थे। एफ आईआर के बाद तनाव में आकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गईं है।

भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी से जुड़ा का मामला

राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 ए बिलासपुर से उरगा के बीच ग्राम ढैंका में भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी सामने आई थी। यहाँ भू अर्जन के साथ बंटवारा  नामांतरण मैं गड़बड़ी की गई थी। जिसके कारण मुआवजा वितरण में शासन को बड़ी आर्थिक क्षति हो रही थी। जिससे प्रोजेक्ट भी बाधित है गया था। शिकायत पर जिला स्तरीय कमेटी ने जांच की। जिसमें तत्कालीन तहसीलदार ‘डीके उइके और तत्कालीन पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा की संलिप्तता सामने आई। एक्शन लेते हुए 24 जून को तत्कालीन पटवारी को निलम्बित कर दिया गया।

पार के दी दिन बाद की खुदकुशी

एक दिन बाद मामले में कलैक्टर के निर्देश पर वर्तमान तहसीलदार ने इसकी तौरवा थाने में लिखित ऍफ़आईआर दर्ज कराई। जिसमें तक्कालीन पटवारी और ताक्कालीन तहसीलदार के खिलाफ अलग- अलग धाराओं मैं हार दर्ज किया गया था। शुक्रवार को ऍफ़आईआर के दी दिन बाद पटवारी सुरेश मिश्र ने ग्राम जीकी में अपनी बहन के फार्म हाउस में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds