Suspended news : भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में गड़बड़ी, तत्कालीन SDM निर्भय साहू निलंबित

रायपुर। Suspended news : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर निगम कमिश्नर निर्भय कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। निर्भय साहू पर अभनपुर एसडीएम रहने के दौरान मुआवजा वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। साथ ही भारत माला परियोजना में भूअर्जन मुआवजा राशि प्रकरण में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। जिसके बाद  सामान्य प्रशासन विभाग ने उन पर कार्रवाई की गई।

Suspended news : निर्भय कुमार साहू अभनपुर अभनपुर जिला-रायपुर में सक्षम प्राधिकारी भू-अर्जन के रूप में पदस्थ थे। इसी दौरान रायपुर विशाखापट्नम प्रस्तावित इकॉनामिक कॉरिडोर का सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। उन्होंने भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में भू-अर्जन के रूप में वास्तविक मुआवजा से अधिक राशि का भुगतान किया था।

जांच के बाद आयुक्त निलंबित 

Suspended news : निर्भय साहू ने निजी भूस्वामियों को अवैध रूप से लाभ पंहुचाकर, शासन को आर्थिक नुकसान पंहुचाया है। मामला सामने आने के बाद जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया। अनियमितता और लापरवाही बरतने के मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर वर्तमान में निर्भय साहू का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त जगदलपुर निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds