लॉगिन

चरित्र संदेह में पति ने नाबालिग पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या

Chhattisgarh March 29, 2023 रिपोर्टर: shailesh
चरित्र संदेह में पति ने नाबालिग पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या

चरित्र संदेह में पति ने नाबालिग पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या

रायपुर : जिले में एक युवक ने अपनी नाबालिग पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे के कैरेक्टर (चरित्र) पर शक करते थे। इस बीच जब दोनों के बीच विवाद हुआ, तब आरोपी ने बीवी की हत्या कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सागर निर्मलकर नेवरा के वार्ड नंबर 22 अटल आवास में रहता था। उसने 17 साल की लड़की से साल भर पहले ही प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था। कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका था। बताया गया कि मंगलवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

जिसके बाद आरोपी नीचे अपने कमरे में सो रहा था। वहीं उसकी पत्नी छत पर सोने चले गई थी। इसके बाद बुधवार सुबह पत्नी उठकर वापस नीचे आई। फिर कुछ काम से लगभग 9 से 10 बजे के बीच ऊपर गई थी। तभी आरोपी छत पर गया। वहां उससे झगड़ा करने लगा।

झगड़ा इतना हुआ कि आरोपी ने गला दबाकर पत्नी को मार दिया। वहीं उसकी पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजा गया।

हत्या के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

आरोपी पति से भी पूछताछ की गई। तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को ये भी पता चला है कि आरोपी इसके पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। अब वापस लौटकर फिर उसने खतरनाक वारदात को अंजाम दिया है। मामले में नेवरा थाना के टीआई सुदर्शन सिंह धुव्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पति सागर निर्मलकर ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी ने पत्नी की छत पर हत्या की है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds