लॉगिन

आईएसआई का संदिग्ध छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पंजाब का रहने वाला है; पाकिस्तान से हथियार मिलने के बाद टारगेट किलिंग की थी साजिश

Chhattisgarh June 22, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आईएसआई का संदिग्ध छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पंजाब का रहने वाला है; पाकिस्तान से हथियार मिलने के बाद टारगेट किलिंग की थी साजिश

आईएसआई का संदिग्ध छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पंजाब का रहने वाला है; पाकिस्तान से हथियार मिलने के बाद टारगेट किलिंग की थी साजिश

जांजगीर-चाम्पा : जिले से पुलिस ने आईएसआई के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. आरोपी अकलतरा थाना क्षेत्र में किराए के कमरे पर रह रहा था. पुलिस के किराएदार सत्यापन चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी पकड़ा गया. जब पुलिस ने जरूरी दस्तावेज मांगे तो आरोपी उपलब्ध नहीं करवा पाया. इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी के लिंक आईएसआई से जुड़े होने की बात सामने आई.

20 दिनों से जानकारी आईएसआई को भेज रहा था

शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी सेवक सिंह पंजाब का रहने वाला है. आरोपी के तार पाकिस्तान के आईएसआई, सऊदी अरब, मैक्सिको से जुड़े मिले हैं. अकलतरा में पिछले 20 दिनों से रहकर यहां के प्लांट में ठेकेदारी में काम करते आईएसआई को मोबाइल से जानकारी भेज रहा था. इससे पहले वह बिलासपुर के सीपत एनटीपीसी में काम करता था. पुलिस ने सेवक सिंह के मोबाइल को जब्त किया है और सायबर सेल ने बारीकी से जांच के लिए भेज दिया है. प्रारम्भिक तौर पर मोबाइल पर अनेक चैट, व्हाइस कॉल के डिटेल मिले हैं. अब इस मामले को पुलिस, रायपुर ATS को सौंपेगी.

मोबाइल से भारत विरोधी कंटेंट मिला

एसपी विजय पांडेय ने बताया कि पाकिस्तान की आईएसआई सोशल मीडिया के जरिए यहां के बेरोजगार युवाओं को टारगेट करती है. कई संदिग्ध भी पहचान छिपाकर शहर में रहते हैं. इसको लेकर पुलिस सतर्क रहती है. पुलिस अभियान चलाकर किराएदारों का सत्यापन कर रही थी. इसी दौरान सेवक सिंह की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जब पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी सेवक सिहं के पाकिस्तान की आईएसआई समेत कई विदेशों से संपर्क हैं. सेवक सिंह के घर से नशे का सामान मिला. भारत विरोध नेटवर्क से उसके संबंध हैं. सोशल मीडिया पर भी वह कई विदेशी संदिग्धों से जुड़ा हुआ था. भारत विरोधी कंटेंट मिलने पर उसको हिरासत में लिया. आरोपी यहां की और इसके पहले सीपत एनटीपीसी में जहां काम करता था, वहां की लोकेशन पर उसने पाकिस्तान भेजी है.

बताया जा रहा है कि आरोपी को ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार लेने थे. इसके बाद यहां टारगेट किलिंग की साजिश थी. एसपी विजय पांडेय ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी भी किराएदार को घर में रखते हैं तो उसकी सूचना निकट थाने को जरूर दें. नियम के तहत किराएदार रखने पर पुलिस को जानकारी देने के लिए बाध्य हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds