लॉगिन

जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सुनील सिंह को मिली पदोन्नति, बनाए गए एडिशनल डायरेक्टर

Chhattisgarh July 31, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सुनील सिंह को मिली पदोन्नति, बनाए गए एडिशनल डायरेक्टर

जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सुनील सिंह को मिली पदोन्नति, बनाए गए एडिशनल डायरेक्टर

रायपुर। जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सुनील सिंह को पदोन्नति के बाद एडिशनल डायरेक्टर (अपर संचालक) बनाया गया है। फिलहाल वे दिल्ली के छत्तीसगढ़ सूचना केंद्र में तैनात हैं। सुनील सिंह लंबे समय से जनसंपर्क विभाग में विभिन्न अहम दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं।

दिल्ली में पदस्थापना के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया। साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रचार- प्रसार तथा छत्तीसगढ़ की सकारात्मक और विकासोन्मुख छवि को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds