Site icon khabriram

सूर्य देव 15 जनवरी को मकर राशि में करेंगे गोचर, मेष और वृषभ राशि वाले करें ये उपाय

surya gochar

सूर्य का मकर राशि में गोचर 15 जनवरी, 2024 को 2.32 बजे होगा। भारतीय ज्योतिष में सूर्य देव को सभी ग्रहों का स्वामी माना गया है और ऐसे में सूर्य देव के गोचर के कारण सभी राशियों पर इसका मिलाजुला असर होगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, जिन लोगों की कुंडली में मेष या सिंह राशि में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है उन्हें करियर के संबंध में हर तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

मेष राशि वालों की होगी पदोन्नति

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी है। सूर्य के मकर राशि में राशि परिवर्तन से मेष राशि को शुभ परिणाम मिलेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरियों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मेष राशि के जातकों के लिए करियर के संबंध यह अच्छा समय होगा। विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। इस दौरान पैरों में दर्द, जोड़ों में अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मेष राशि वालों को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ सूर्याय नमः’ का रोजाना 19 बार जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि को संपत्ति में होगा लाभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य देव चतुर्थ भाव का स्वामी होकर नवम भाव में स्थित रहेंगे। सूर्य का मकर राशि में गोचर वृषभ राशि वालों को अचल संपत्ति में लाभ हो सकता है। करियर के मामले में इस दौरान भाग्यशाली हो सकते हैं। नई नौकरी में अच्छी आय हो सकती है। साझेदारी में व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और इसमें अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लाभ होगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। वृषभ राशि वालों को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए।

Exit mobile version