Site icon khabriram

14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, राशि के अनुसार करें ये उपाय

surya meen

हिंदू ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों का स्वामी माना जाता है। ऐसे में सूर्य देव जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, सूर्य देव 14 मार्च 2024 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार ये उपाय जरूर करना चाहिए।

राशि के अनुसार उपाय

मेष राशि: रोजाना 19 बार ‘ॐ भास्कराय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि: गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह की पूजा करना चाहिए।

मिथुन राशि: रोजाना 21 बार “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि: सोमवार के दिन चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ हवन करें।

सिंह राशि: रविवार के दिन गरीबों को भोजन का दान करें।

कन्या राशि: रविवार के दिन भगवान सूर्य के लिए या हवन यज्ञ करें।

तुला राशि: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि: गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ हवन करें।

धनु राशि: गुरुवार के दिन भगवान शिव के लिए हवन-यज्ञ करें।

मकर राशि: शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ करें।

कुंभ राशि: प्रतिदिन 108 बार ‘ॐ मांडाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मीन राशि: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के लिए यज्ञ हवन करें।

ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व

हिंदू ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को राजसी गुणों का प्रतिनिधित्व करने वाला माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य देव प्रबल स्थिति में होते हैं, उसे जीवन में कभी भी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है। सूर्य की कृपा के बिना कोई भी व्यक्ति जीवन में करियर के संदर्भ में सफलता नहीं प्राप्त कर सकता है।

Exit mobile version