Site icon khabriram

30 साल बाद आमने-सामने होंगे सूर्य और शनि, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट

surya shani

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, सूर्य फिलहाल सिंह राशि में स्थित है, वहीं शनिदेव की कुंभ राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, सूर्य देव और शनिदेव एक-दूसरे के सामने 180 डिग्री पर स्थित होते हैं। पौराणिक मान्यता है कि पिता-पुत्र होने के बावजूद सूर्य और शनि एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति की पांचवी दृष्टि सूर्य पर पड़ रही है। ऐसा संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है। ऐसे में इन राशि वाले लोगों को सतर्क रहना होगा।

सूर्य और शनि की इस स्थिति के कारण वृषभ राशि के जातकों को अलर्ट रहना होगा। सहकर्मी काम का फायदा उठा सकते हैं। उच्च अधिकारियों को आपकी शिकायत हो सकती है। अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। लव मैरिज में बाधा आ सकती है।

सिंह राशि वालों को निजी जीवन में परेशानी

सिंह राशि वालों को सूर्य और शनि की इस स्थिति के कारण निजी जीवन में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। व्यापारिक मामलों में बड़ा सोच समझकर फैसला लें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि वाले सेहत का रखें ध्यान

इन अवधि में कन्या राशि वाले जातकों को सेहत को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है। तनाव से बचें। बेवजह गुस्सा करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

तुला राशि वालों के संबंध होंगे प्रभावित

सूर्य और शनि देव की स्थिति से  तुला राशि वालों पर भी असर होगा। तुला राशि वालों को प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में परेशानी आएगी। आपका प्रेम संबंध टूट सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लाभ में कमी आएगी।

मकर राशि वाले भी सतर्क रहें

मकर राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि सेहत खराब हो सकती है।

Exit mobile version