लॉगिन

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान, अब हर पात्र तक पहुंचेगा सरकारी योजना का लाभ, सीएम साय ने दी जानकारी

Chhattisgarh June 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में शुरू होगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान, अब हर पात्र तक पहुंचेगा सरकारी योजना का लाभ, सीएम साय ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान, अब हर पात्र तक पहुंचेगा सरकारी योजना का लाभ, सीएम साय ने दी जानकारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चल रही सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार जल्द ही सुध्घर छत्तीसगढ़ अभियान शुरू करने जा रही है. सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब शासन की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे.

इन जिलों में चलेगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 23 जिलों में संचालित किया जाएगा. इसके तहत राज्य सरकार की 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जाएगा. जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी पात्र हितग्राही सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए.

सीएम विष्णु देव साय ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया X में पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा कि – विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार केवल अधोसंरचना नहीं, बल्कि हर परिवार तक शासन की योजनाओं की प्रभावी पहुंच है. इसी सोच के साथ हम ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान प्रारंभ कर रहे हैं. ‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे.

उन्होंने आगे लिखा कि- तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के अभिसरण और जवाबदेह कार्यप्रणाली के माध्यम से हम सेवा प्रदाय की एक नई व्यवस्था स्थापित कर रहे हैं. जब शासन की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, तभी सच्चे अर्थों में सुघ्घर छत्तीसगढ़ और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा. हमारा लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक सुशासन की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करते हुए विकास और समृद्धि की नई संभावनाओं का विस्तार करना है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds