8 ट्रेक्टर धान की खरही में अचानक लगी आग, किसान को हुआ लाखों का नुकसान

मनेन्‍्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में धान की कटाई शुरू होते ही खेतों में आग लगने की घटना भी सामने आने लगी है। जनकपुर के तुर्रा पारा में किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है।

जनकपुर गांव के खेत से धान की फसल काटकर घर के पास खलिहान में रखवाया गया था। रविवार को अचानक खलिहान में आग लगने से लाखों रुपए के धान की फसल जलकर खाक हो गई है। किसानों की इतने दिनों की मेहनत पर पानी फिर गया।

बता दें कि, गांव में घर के बगल खलिहान में रखे हुए तकरीबन आठ ट्राली धान की फसल जलकर खाक हो गई है। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आग लगने के कारण खेत से काटी गई लगभग आठ ट्राली धान की फसल राख हो गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है।

Back to top button

This will close in 20 seconds