लॉगिन

तेलंगाना में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, मुलुगु में सबसे ज्यादा 5.3 मापी गई तीव्रता

National December 4, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
तेलंगाना में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, मुलुगु में सबसे ज्यादा 5.3 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, मुलुगु में सबसे ज्यादा 5.3 मापी गई तीव्रता

Earthquake: तेलंगाना के कई जिलों में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। भूकंप का असर यहां के मुलुगु जिले में सबसे ज्यादा रहा। अचानक धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds