बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए सख्ती, एफआईआर दर्ज कर काटे जा रहे कनेक्शन

गरियाबंद। जिले के राजिम में विद्युत वितरण कंपनी ने बड़ा एक्शन लिया है। बिजली विभाग के इस एक्शन के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, बिजली विभाग ने एक साथ 386 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस दौरान सबसे खास बात ये रही कि, विभाग ने सभी कनेक्शन जीपीएस से काटें है। इतना ही नहीं बिजली विभाग ने 31 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण कंपनी नवापारा राजिम संभाग ने उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने पाया कि, 386 उपभोक्तओं का 71 लाख 35 हजार रुपए का बिजली का बिल बकाया है। इसके बाद विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए सभी बकायादारों के बिजली कनेक्शन जीपीएस से काट दिए।
इतना ही नहीं बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 31 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।एफआईआर दर्ज करवाने के बाद विभाग ने स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन डिस्कनेक्शन की कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।