बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की ‘न्यायधानी’ बिलासपुर में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. भागवत कथा के दौरान उन्होंने सतनामी समाज के लिए किए आपत्तिजनक बातें कही, जिसके बाद अब कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है. कथावाचक के बयान का वीडियो सामने आने के बाद समाज में आक्रोश फैल गया था और लगातार गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी.
कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज गिरफ्तार
बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. उनका बयान सामने आने के बाद सतनामी समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भारी विरोध के साथ-साथ लगातार आशुतोष महाराज की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी. मामला सामने आने के बाद पहले पुलिस ने केस दर्ज किया था और अब तखतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को गिरफ्तार कर लिया है.