वन विभाग के अधिकारियो की मिलीभगत से हो रहा पत्थर तस्करी, जगल से पत्थर खुदाई कर महाराष्ट्र कर रहे तस्करी
विकास कुमार गोमास

बीजापुर : जिले के भोपालपटनम तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुरम में एक बहुत बड़ी तस्करी चल रही थी, जब मामला उजागर होने लगा तो भोपालपटनम वन विभाग के डिप्टी रेंजर मोहन सिंह बीजापुर जिले के वन सामान्य अधिकारी अशोक पटेल दोनों की मिली भगत से रामपुरम के जंगलों में एक से डेढ़ किलोमीटर तक ट्रक व मशीन लगाकर पत्थर खुदाई कर बड़े बड़े गड्ढे बनाकर गिट्टी महाराष्ट्र की ओर सप्लाई किया गया |
बीजापुर जिले के अंतर्गत भोपालपटनम तहसील में फॉरेस्ट विभाग के संबंध में कहीं तालाबों का सैंक्शन हुआ था तालाबों को छोटे-छोटे गड्ढे बनाकर करोड़ों रुपए की बजट को हजम कर बैठे है, बीजापुर जिले में कई अधिकारियों के जेब का विकास हो रहा है जबकि शासन के विकास कार्य लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है| हालाकि शासन प्रशासन से लोगों तक कई मूलभूत सुविधाएं पहुंचते हैं लेकिन इन अधिकारियों के लापरवाही के कारण ग्रामीण तक असल विकास नहीं पहुंच पा रही है और वहां से निकले हुए मिट्टी को बेच कर स्वयं का विकास करने में लगे हुए हैं|