लॉगिन

CG गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी : ग्रामीणों में भारी आक्रोश, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Chhattisgarh September 18, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी : ग्रामीणों में भारी आक्रोश, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

CG गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी : ग्रामीणों में भारी आक्रोश, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। आरा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने पथराव किया। जिससे एक बच्ची को पत्थर लगने से घायल हो गई है। पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। वहीं इस पूरी घटना के बाद से हिंदू समाज के लोगों में भारी आक्रोश है।

दरअसल यह पूरा मामला बरियो पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जहां के आरा गांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पत्थरबाजी के दौरान 15 साल की लड़की के सिर में चोटें आई है। जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंच गए। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भारी पुलिस बल तैनात 

माहौल को शांत रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। शांति बहाल करने के प्रयास कर रहा है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है वहीं समिति के सदस्यों ने इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की है।

पथराव करने वालों पर मामला दर्ज 

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें हशीब, इमाम, इत्तख़ाब, इस्लाम का नाम शामिल हैं। फिलहाल इलाके में सामान्य स्थिति है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds