लॉगिन

फायरिंग से दहला इस्पात नगरी : अज्ञात हमलावरों ने युवक पर की फायरिंग, बाल बाल बचा युवक, दीवारो मे मिले गोलियों के निशान

Chhattisgarh November 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
फायरिंग से दहला इस्पात नगरी : अज्ञात हमलावरों ने युवक पर की फायरिंग, बाल बाल बचा युवक, दीवारो मे मिले गोलियों के निशान

फायरिंग से दहला इस्पात नगरी : अज्ञात हमलावरों ने युवक पर की फायरिंग, बाल बाल बचा युवक, दीवारो मे मिले गोलियों के निशान

दुर्ग : इस्पात नगरी भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में 14 नवंबर को अज्ञात हमलावरों ने युवक पर फायरिंग की, इस फायरिंग मे हमलावरों का निशाना चूका व गोली युवक के कान को छूकर निकल गई, दीवारों पर गोली लगने के निशान मिले है वही सड़क पर खाली खोखे बरामद हुए है|पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

इस्पात नगरी भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात फायरिंग की गई है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई। निशाना चूक जाने से युवक की जान तो बच गई, लेकिन फायरिंग के दौरान उसे कान के पास हल्की चोट जरूर आई है। घटना जामुल थाना इलाके की है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटना स्थल से गोली के अवशेष बरामद किए गए हैं। साथ ही आसपास की दीवारों पर फायरिंग के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। जिससे यह पुष्टि होती है कि, हमलावर एक से अधिक बार गोली चलाकर विकास प्रजापति नाम के युवक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। पुलिस ने अभी तक अपराध दर्ज नहीं किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds