राज्य सेवा परीक्षा-2024 के प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित

रायपुर: राज्य सेवा परीक्षा-2024 के प्रारंभिक परीक्षा के तारीख की घोषणा कर दी गई है. विभिन्न 17 सेवाओं हेतु कुल 242 पद पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 26, 27, 28, एवं 29 जून 2025 है.

प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जायेगी:

1 दिसंबर 2024 से प्रारंभिक परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, 30 दिसंबर 2024 के रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जायेगी. प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी.

आबकारी उप निरीक्षक के पदों पर सर्वाधिक 90 पद होगी:

सुबह 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तथा अपरान्ह 03:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जायेगी. राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिलाध्यक्ष के 7 पदों पर भर्ती होगी. राज्य पुलिस सेवा के लिए उप पुलिस अधीक्षक के 21 पदों पर भर्ती होगी. आबकारी उप निरीक्षक के पदों पर सर्वाधिक 90 पद होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds