लॉगिन

राज्य सरकार ने तय की सीबीआई की लिमिट, दीपक बैज बोले- एक तरफ सरकार एंटी देती है तो दूसरी तरफ अनुमति की बात कहती है

Chhattisgarh September 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
राज्य सरकार ने तय की सीबीआई की लिमिट, दीपक बैज बोले- एक तरफ सरकार एंटी देती है तो दूसरी तरफ अनुमति की बात कहती है

राज्य सरकार ने तय की सीबीआई की लिमिट, दीपक बैज बोले- एक तरफ सरकार एंटी देती है तो दूसरी तरफ अनुमति की बात कहती है

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में अब सीबीआई रेड को लेकर एक लिमिट तय कर दी है. सीबीआई अब से सरकार की अनुमति के बिना छापा नहीं मारेगी. यदि कहीं छापा मारना होगा तो सीबीआई पहले सरकार से परमिशन लेगी, इसके बाद रेड करेगी. वहीं इसे लेकर दीपक बैज ने निशाना साधा है|

राज्य सरकार ने तय की सीबीआई की लिमिट

इतना ही नहीं सीबीआई अब आसार से राज्‍य के कर्मचारियों के खिलाफ जांच भी नहीं करेगी.किसी अफसर के घर रेड मारने व जांच करने से पहले राज्‍य सरकार से सीबीआई  को लिखित में अनुमति लेना होगी. इसके बाद ही सीबीआई एक्‍शन ले सकती है. यदि सरकार के द्वारा इसकी परमिशन नहीं दी गई तो सीबीआई इन अफसरों के ठिकानों पर रेड नहीं मारेगी और न ही जांच करेगी|

एक तरफ सरकार सीबीआई  को एंट्री देती है, और दूसरी तरफ अनुमति की बात कहती है – दीपक बैज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सीबीआई की लिमिट तय होने पर कहा कि एक तरफ सरकार सीबीआई को एंट्री देती है. दूसरी तरफ राज्य सरकार से अनुमति की बात कहती है. केंद्र और राज्य सरकार में कोई तालमेल नहीं है क्या? सीबीआई की एंट्री केवल कांग्रेस के लिए है. लगातार जो ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर लेनदेन हो रहा है. उससे बचने ये रास्ता निकाल रहे हैं. कांग्रेस कार्यकाल में सीबीआई बैन पर बीजेपी सवाल उठाती थी. अब क्यों राजपत्र में प्रकाशित कर कह रहे की राज्य सरकार से अनुमति लें|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds