Site icon khabriram

सारण के दरियापुर में महायज्ञ के दौरान मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत, 5 घायल

mahayagya

सारण : बिहार के सारण में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के दरियापुर में गायत्री यज्ञ के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। भगदड़ मचने के बाद लोग यहां-वहां भागने लगे। इसी दौरान दबने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। 5 अन्य घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दैनिक जागरण के अनुसार, जिले के दरियापुर में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। 31 अक्‍टूबर से चल रहे इस महायज्ञ का आज समापन था। एक दिन पहले आंख अस्‍पताल के उद्घाटन के सिलसिले में सारण पहुंचे राज्यपाल ने इस महायज्ञ में आकर पूजा की थी।

Exit mobile version