Site icon khabriram

एसपीजी के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन, मेदांता अस्पताल में आज सुबह ली अंतिम सांस

arun kumar

नई दिल्ली : स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (SPG) के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। SPG देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है।

अरुण कुमार सिन्हा 1988 के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, उन्हें हाल ही में एक साल का विस्तार दिया गया था। उन्हें लिवर में दिक्कत के चलते 4 सितंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अरुण कुमार सिन्हा 2016 से SPG चीफ के पद पर तैनात थे।

Exit mobile version