बेटे ने की पिता की हत्या : साथ में बैठकर पी शराब फिर दोनों के बीच हुआ विवाद, पीट-पीटकर ले ली पिता की जान

सूरजपुर. जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुंदा बस्ती का है.

जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने से पहले पिता और पुत्र दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान बेटे ने पीट-पीटकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। FSL टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बेटे ने किस बात पर ऐसा खौफनाक कदम उठाया है इसकी असल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds