लॉगिन

कश्मीर में बर्फबारी से जमीं सड़कें, तमिलनाडु में बारिश; यूपी, एमपी समेत 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

WEATHER December 13, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
कश्मीर में बर्फबारी से जमीं सड़कें, तमिलनाडु में बारिश; यूपी, एमपी समेत 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

कश्मीर में बर्फबारी से जमीं सड़कें, तमिलनाडु में बारिश; यूपी, एमपी समेत 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कश्मीर में बर्फबारी से सड़कें जम गई हैं। इससे हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही रुक गई है। कई जगह तापमान 10 डिसे से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग की ओर से यूपी, बिहार एमपी और दिल्ली समेत उत्तर भारत के 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। जानें देश के किस राज्य में कैसे हैं मौसम के हालात।

11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तापमान सामान्य से काफी नीचे है, जबकि राजस्थान के सीकर और चूरू जैसे इलाकों में पारा माइनस में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिहार और झारखंड के कई शहरों में भी तापमान तेजी से गिरा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में ठंड के बढ़ने और शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ने से जम गई नदी 

हिमाचल में भी ठंड बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति जिले के कीलॉन्ग में एक नदी जम गई है। नदी के ऊपर बर्फ चमकता नजर आ रहा है। वहीं, ताबो में पारा -11.3 डिग्री तक पहुंच चुका है। कुल्लू, चंबा और कांगड़ा में हल्की बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों में मौसम साफ रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds