प्रदेश में आज से शुरू हो रहा एसआईआर, अगर आपके पास नहीं हैं ये दस्तावेज तो कट जाएगा नाम

रायपुर : देश के 12 राज्यों में आज से दूसरे चरण का एसआईआर यानी विशेष इंटेंसिव रिवीजन शुरू हो रहा है. मतदाताओं के एसआईआर के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा. राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगे.

छत्तीसगढ़ में एसआईआर

27 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विशेष इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि बिहार में एसआईआर सफल रहा. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देश के 12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदशों में दूसरे फेज का एसआईआर शुरू होगा. इन 12 राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है.

बता दें कि प्रदेश में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता हैं. इनमें 1 करोड़ 4 लाख 27,834 पुरुष मतदाता और 1 करोड़ 6 लाख 76,821 महिला मतदाता हैं. वहीं, 736 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

कौन से दस्तावेज होंगे जमा ?

आधार कार्ड

पेंशन पहचान पत्र

जन्म प्रमाणपत्र

पासपोर्ट

मैट्रिक का प्रमाणपत्र

स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र

वन अधिकार प्रमाणपत्र

जाति प्रमाणपत्र

मकान आवंटन प्रमाणपत्र

बैंक प्रमाण पत्र या पहचान पत्र

सरकार द्वारा पारिवारिक रजिस्टर

इन राज्यों-युटी पर होगा दूसरे चरण का SIR

गुजरात, राजस्थान, एमपी, यूपी, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, गोवा, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में दूसरे चरण में एसआईआर होगा.

क्या है SIR?

एसआईआर का मतलब विशेष गहन पुनरीक्षण

एसआईआर की मदद से वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है

18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है

चुनावी क्षेत्र से जा चुके लोगों का नाम हटाया जाता है

वोटर लिस्ट में नाम-पते की गलतियां ठीक की जाती है

बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म भरवाते हैं

कैसे होगा SIR?

4 नवंबर-4 दिसंबर तक चलेगा अभियान

घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे बीएलओ

9 दिसंबर को ड्राफ्ट लिस्ट होगी जारी

7 फरवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट

51 करोड़ मतदाता होंगे कवर

एसआईआर से बिहार में कटे थे 68 लाख वॉटर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds