फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर में दिख रहे जबरदस्त एक्शन और इसके डायलॉग्स ने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और भी हाई कर दिया है. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म पूरी स्टारकास्ट पहुंचीं थी. लेकिन हाल ही में मां बनी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नहीं आई थीं. हालांकि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इवेंट में दिखाई दिए हैं. वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणवीर ने मीडिया से कहा कि ये उनकी बेबी सिंबा का डेब्यू है.
नाइट में है मेरी ड्यूटी
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) काफी खुश नजर आ रहे थे. एक्टर ने इस दौरान कहा कि ‘दीपिका तो यहां पर आ नहीं पाई क्योंकि वो बेबी के साथ थोड़ा बिजी है. मेरी ड्यूटी नाइट को है तो मैं आ गया. इतने सारे स्टार्स है इस मूवी में तो मैं आपको ये भी बता दूं कि ये मेरी बेबी का डेब्यू है. बेबी सिंबा का क्योंकि दीपिका शूटिंग के टाइम पर प्रेग्नेंट थीं. तो लेडी सिंघम, सिंबा और बेबी सिंबा की तरफ से आप सभी को एडवांस में हैप्पी दीवाली. अपने परिवार के साथ दीवाली मनाइए. बस आपकी दुआ चाहिए.’
दीपिका का पोस्टर देख इमोशनल हुए रणवीर
बता दें कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ब्लैक जींस, ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन कलर की जैकेट पहना हुआ था. इस दौरान एक्टर जैसे ही रेड कार्पेट पर आए, तो दीपिका को पोस्टर में देखकर इमोशनल हो गए थे. रणवीर ने दीपिका (Deepika Padukone) के पोस्टर की बलाइयां ली और खूब प्यार किया. रणवीर का बीवी दीपिका को पोस्टर को देखकर इतना इमोशनल हो गए कि वीडियो मिनटों में वायरल हो गया.
इसके साथ ही पैप्स ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को पापा बनने के लिए बधाई दिया और मिठाई मांगी. जिसके बाद एक्टर ने भी उनसे मीठा खिलाने का वादा किया. बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) 1 नवंबर को रिलीज हो रही है. ये एक मस्टीस्टारर फिल्म है.