सिम्स के डाक्टरों ने बचाई महिला की जान, पेट दर्द से परेशान महिला के पेट से निकाला 10 किलो का टूयुमर

बिलासपुर। सिम्स के डाक्टरों ने एक बार फिर अपनी चिकित्सकीय श्रेष्ठता साबित की है। यहां सफल सर्जरी कर एक महिला की जान बचाई गई। सर्जरी कर पेट से 10 किलो का टयूमर निकाला गया है।लोरमी के नारायणपुर की रहने वाली एक महिला मुन्नी बाई जायसवाल पेट दर्द से परेशान थी। पूर्व में उसके बच्चेदानी की सर्जरी हो चुकी थी। पेट दर्द से परेशान महिला ने सिम्स में चेकअप कराया।
सर्जरी विभाग के डाक्टरों की टीम ने महिला की सजर्री कर उसके पेट से 10 किलो का टूयुमर निकालकर उसकी जान बचाई। सफल सर्जरी के बाद महिला चेकअप कराने गुरुवार को सिम्स पहुंची थी। सर्जरी विभाग अध्यक्ष डा़ नीरज शिंदे के मार्गदर्शन में डा़ राजेंद्र कुमार सिंह, डा़ विनोद तामेश्वर, डा़ दिव्या सिंह व एनेस्थिसिया विभाग के विभाग अध्यक्ष डा़ राकेश निगम, डा़ श्वेता कुजूर व उनके टीम का विशेष सहयोग रहा। महिला ने बताया कि वह जीने की उम्मीद छोड़ चुकी थी। सिम्स के डाक्टरों ने सफल इलाज कर उसकी जान बचाई है।
कलेक्टर का आभार
महिला के पुत्र परमेश्वर जायसवाल ने कलेक्टर अवनीश शरण को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड से उनकी माता का इलाज किया गया है और पैसे भी नहीं लगे। दवाइयां भी सिम्स से मिली।