जनपद उपाध्यक्ष कार्यालय पर चली गोली : बाइक पर आए तीन नकाबपोशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली, हालत गंभीर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के ऑफिस के सामने अज्ञात हमलावरों ने 2 लोगों को गोली मार दी। फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अपोलो अस्पताल भेजा गया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर पार का है।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार 3 नकाबपोश हमलावरों ने 2 राउंड फायरिंग की है। वारदात की खबर मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे हैं। एसएसपी ने सभी थानेदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तोरवा और मस्तूरी क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है।एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “मामले की जांच जारी है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट पर रखा गया है। शहर से बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।”

बताया जा रहा है कि जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह पर हमला किया गया था, जो उस समय अपने साथियों के साथ वहीं मौजूद थे। हालांकि नितेश सिंह हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके पास बैठे दो लोगों को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds