लॉगिन

अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी, तीन की मौत, सात घायल

World June 12, 2023 रिपोर्टर: shailesh
अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी, तीन की मौत, सात घायल

अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी, तीन की मौत, सात घायल

वाशिगठन : अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर है और सात अन्य घायल हैं। घटना अमेरिका के मैरीलैंड के एनापोलिस इलाके की है। गोलीबारी एक घर में हुई। अभी गोलीबारी की वजह पता नहीं चल पाई है।

बता दें कि जिस एनापोलिस में गोलीबारी हुई है, वह अमेरिकी संसद से महज 30 मील की दूरी पर स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना एजवुड रोड पर पैडिंग्टन प्लेस पर 1000 ब्लॉक की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पहले भी हो चुकी है मैरीलैंड में गोलीबारी

घटना के बाद मौके पर पुलिस की कई गाड़ियां और एंबुलेंस देखी गईं। मैरीलैंड में मास शूटिंग का यह कोई पहला वाक्या नहीं है। इससे पहले साल 2018 में भी मैरीलैंड के एनापोलिस में गोलीबारी की घटना हो चुकी है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।

यह गोलीबारी एक मीडिया हाउस के ऑफिस में हुई थी और आरोपी की कई स्थानीय अखबारों का चलाने वाले कैपिटल गैजेट से काफी समय से नाराजगी चल रही थी। इसी नाराजगी में आरोपी ने कैपिटल गैजेट के कार्यालय पहुंचकर गोलीबारी कर दी थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds