यूक्रेन के बखमुट में रूस को झटका, 24 घंटे में मारे गए 221 सैनिक; 314 घायल

कीव :  यूक्रेन के पूर्वी शहर बखमुट में पिछले 24 घंटे के दौरान 500 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए या फिर घायल हो गए हैं। यूक्रेन सेना के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह बात कही। पूर्वी हिस्से के सेना के प्रवक्ता सेरि चेरेवेट ने कहा कि रूस ने पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 16 हमले किए, जिसमें बखमुट में कुल 23 झड़पें हुईं।

बाखमुट में पिछले 24 घंटे के दौरान 23 झड़पें

पूर्व में बलों के एक सैन्य प्रवक्ता सेरि चेरेवेट ने कहा कि रूस ने 24 घंटे की अवधि में 16 हमले किए थे, जिसमें बाखमुट में 23 झड़पें हुईं। उन्होंने राष्ट्रीय संसद के टेलीविजन चैनल को बताया कि लड़ाई के दौरान दुश्मन देश रूस के कुल 221 सैनिक मारे गए, जबकि 314 घालय हो गए। हालांकि उनके टिप्पणी से यह पता नहीं चल पाया कि वह शुक्रवार को हुई मौतों के बार में बता रहे थे या फिर पिछले 24 घंटे के बार में जिक्र कर रहे थे। समाचार एजेंसी रायटर चेरेवेट के इस दावे को सत्यापित नहीं कर पाया है।

रूसी हमले में चार यूक्रेनी नागरिकों की मौत

मालूम हो कि यूक्रेन में रूस ने शनिवार को तोपों से गोले बरसाए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि तीन लोगों की मौत खेरसान में हुई, वहीं दोनेस्क क्षेत्र में एक व्यक्ति मारा गया। क्षेत्रीय गवर्नर एलेक्जेंडर प्रोकुडिन ने कहा कि बुजुर्ग महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हैं। प्रोकुडिन ने कहा कि खेरसान में गोलीबारी में कई बसें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

आठ माह बाद यू्क्रेन का खेरसान पर कब्जा

गौरतलब है कि यूक्रेन ने लगभग आठ महीने के बाद नवंबर में खेरसान पर फिर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से रूस इस इलाके पर गोले और बम बरसा रहा है। इस बीच यूरोपीय संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ जल्द ही हथियार खरीदने के लिए यूक्रेन को मदद करेगा। रूस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कनाडा ने रूसी एल्यूमीनियम के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds