लॉगिन

Shefali Jariwala ने ब्लैक बिकीनी पहन पूल में दिखाईं कातिलाना अदाएं, खूबसूरती देख फैन्स बोले- किस्मत वाला है पति

BOLLYWOOD July 12, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Shefali Jariwala ने ब्लैक बिकीनी पहन पूल में दिखाईं कातिलाना अदाएं, खूबसूरती देख फैन्स बोले- किस्मत वाला है पति

Shefali Jariwala ने ब्लैक बिकीनी पहन पूल में दिखाईं कातिलाना अदाएं, खूबसूरती देख फैन्स बोले- किस्मत वाला है पति

मुंबई : ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला इस वक्त अपनी नई तस्वीरों के कारण सुर्खियों में हैं, जिनमें वह पूल में इंजॉय करती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की बिकिनी में शेफाली पानी में कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। फैन्स भी एक्ट्रेस को पानी में अठखेलियां करते देख दिल हार बैठे हैं। वो शेफाली जरीवाला की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Shefali Jariwala ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ में लिखा है, ‘सनशाइन सीकर।’ इन तस्वीरों पर विकास गुप्ता ने फायर इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। वहीं फैन्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘मुझे तो प्यार वाला प्यार हो गया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आपके पति बहुत लकी हैं।’ वहीं किसी ने शेफाली जो ‘सनशाइन’ बताया तो किसी ने ‘खूबसूरत प्रिंसेस’।

निशाने पर भी रहती हैं शेफाली जरीवाला

भले ही इन तस्वीरों में फैन्स शेफाली जरीवाला की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, पर वह कई मौकों पर लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर कई बार कुछ यूजर्स शेफाली पर आपत्तिजनक कमेंट कर देते हैं।

हेट कमेंट्स पर यह बोली थीं शेफाली जरीवाला

इस ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर शेफाली जरीवाला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और अन्य लोग इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप सोशल मीडिया पर होते हो, तो लोग कमेंट करना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग अच्छे कमेंट करते हैं, तारीफों के पुल बांधते हैं, तो वहीं कुछ नफरत भरी बातें बोलते हैं। शेफाली जरीवाला ने कहा था कि वैसे तो वह इस तरह की बातों को दिल पर नहीं लेती हैं, लेकिन कई बार बहुत अजीब चीजें होती हैं, जो दुख पहुंचाती हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds