Sharad Purnima 2024: पूर्णिमा वैसे तो हर महीने आती है पर, अश्विन मास की पूर्णिमा बहुत खास होती है. इस महीने मवन आने वाली पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन भगवन विष्णु की पूजा की जाती है और इस रात को खास तौर पर चांद की चांदनी में खीर बनाकर रखने की परंपरा है.ऐसा माना जाता है कि इस दिन अमृत वर्षा होती है और उसका अंश पाने के लिए चांद के नीचे खीर को रखा जाता है. इस साल 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2024) है. इस दिन खीर को चांद की रोशनी में रखने से घर में सुख-समृद्धि की भी बढ़ोतरी होती है. इसलिए कई लोग इस दिन अपने घर की छत पर या बालकनी में चावल की खीर बनाकर रखते हैं और अगले दिन इस खीर को परिवार में सभी को बांटी जाती है. तो आज हम आपको शरद पूर्णिमा के लिए झटपट बनने वाली खीर की रेसिपी बताएंगे.
Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर इस विधि से बनाएं चावल की स्वादिष्ट खीर
LIFESTYLE
October 13, 2024
•
रिपोर्टर: Mahima Yadav
Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर इस विधि से बनाएं चावल की स्वादिष्ट खीर