“ये आलोचना के नहीं, दया के पात्र हैं”, शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने RSS प्रमुख को लेकर दिया बड़ा बयान

रायपुर. शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेकर बड़ा बयान दिया है. मंदिर-मस्जिद विवाद को पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्वयं सेवक बनते-बनते सर्व संचालक बन जाते हैं. इन्हें 12 महीने बोलना है, इसलिए कुछ भी बोल देते हैं, बाद में लज्जित होते हैं और कह देते हैं कि हमारे बयानों की आलोचना करने का सबको अधिकार है. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत में हिन्दू का चिन्ह न ढूंढें. ये आलोचना के नहीं, दया के पात्र हैं.