Site icon khabriram

साल 2024 में 3 राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा, नहीं होगी सुख-सुविधा और पैसों की कमी

shanidev

वैदिक ज्योतिष में सूर्य पुत्र शनिदेव का विशेष महत्व है। शनैश्वचर को न्याय और कर्म का देवता कहा जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमा ग्रह है। शनि प्रत्येक राशि में डेढ़ साल तक रहता है। इस प्रकार 12 राशियों में गोचर करनें में 30 साल लगते हैं। जब छायानन्दन राशि बदलते हैं तो इसका प्रभाव 12 राशियों पर दिखाई देता है। काकध्वज अभी कुंभ राशि में है। साल 2024 में इसी राशि में रहेंगे और स्थिति बदलेंगे।

मेष राशि

मेष राशिवालों पर शनि की साल 2024 में विशेष कृपा रहेगी। पूरे साल शनिदेव की कृपा करियर में विशेष लाभ दे सकती है। कर्मचारियों को वेतन वृद्धि और पदोन्नति होगी। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। आने वाले साल में आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के साधकों के लिए 2024 एक अच्छा साल साबित होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है। उन्हें इस वर्ष मोटी तनख्वाह की जॉब मिल जाएगी। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। संपत्ति की खरीद-बिक्री में अच्छा मुनाफा होगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशिवालों पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। ऐसे में आने वाला साल खुशहाल हो सकता है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव रहेगा। पैसे कमाने के कई मौके मिलेंगे। किसी महिला मित्र के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

Exit mobile version