लॉगिन

नाबालिग के साथ शर्मनाक हरकत : मुराद पुरी होने का झांसा देकर गंदी हरकत करने वाला बाबा मुस्तकीम गिरफ्तार

Chhattisgarh July 18, 2026 रिपोर्टर: shailesh
नाबालिग के साथ शर्मनाक हरकत : मुराद पुरी होने का झांसा देकर गंदी हरकत करने वाला बाबा मुस्तकीम गिरफ्तार

नाबालिग के साथ शर्मनाक हरकत : मुराद पुरी होने का झांसा देकर गंदी हरकत करने वाला बाबा मुस्तकीम गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जहां मुराद पूरी करने और परेशानियां दूर करने का झांसा देकर एक बाबा ने नाबालिग के साथ शर्मनाक हरकत की। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बाबा ने नाबालिग को मुराद पूरी करने का दिया झांसा

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में 17 वर्षीय नाबालिग अपनी पारिवारिक परेशानियों का हल ढूंढने के लिए बाबा मुस्तकीम के पास पहुंचा था। पीड़ित के मुताबिक, ईदगाहभाठा स्थित एक घर में बाबा ने उसे मुराद पूरी करने का झांसा दिया।

कपड़े उतरवाकर बाबा ने चुमवाए अपने पैर

गौरतलब है कि, कमरे में पहुंचने के बाद दरवाजा बंद कर दिया गया और बाबा ने नाबालिग के कपड़े उतरवाकर करीब 5 मिनट तक कमरे में घुमाया। इसके बाद अपने पैर चुमवाए और दावा किया कि, उसकी सभी परेशानियां दूर हो गई हैं। इस घटना से आहत नाबालिग ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे खैरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्तकीम बेग पिता सलीम बेग, उम्र 40 साल निवासी खैरा नवापारा, तहसील छुईखदान-गंडई, जिला खैरागढ़ के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, अंधविश्वास और झांसे में आकर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें और ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds