महासमुंद: सरायपाली के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले के सरायपाली में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जय पैलेश होटल में चल रहे इस अवैध धंधे का खुलासा तब हुआ जब रायपुर से आई एक महिला के साथ चार लोगों ने छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी प्रतिभा पांडेय के अनुसार, होटल संचालक अंकित पटेल सेक्स रैकेट चला रहा था, जिसके लिए रायपुर से युवतियों और महिलाओं को बुलाया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में जयप्रकाश पटेल, भोपाल सिंह, चंदन कुमार, हरदीप सिंह, होटल संचालक अंकित पटेल और संतोष दास शामिल हैं।
पुलिस ने छेड़छाड़ के चार आरोपियों और देह व्यापार में लिप्त दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।