रायपुर के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, फरार महिला संचालक गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सोमवार को लक्जरी वैलनेस सैलून एंड स्पा सेंटर में छापेमारी कर तीन युवतियों को रेस्क्यू किया और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्पा सेंटर की महिला संचालक दूसरे राज्यों, विशेष रूप से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से लड़कियों को बुलाकर उनसे जबरन देह व्यापार करवाती थी। छापेमारी के बाद संचालक फरार हो गई थी, लेकिन गुरुवार को रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई युवतियों ने पूछताछ में बताया कि उनसे जबरन अनैतिक कार्य कराए जाते थे। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की सतर्कता और सामाजिक अपराधों के खिलाफ सख्ती को दर्शाती है।

आपको बता दे बीते दिनों रायपुर में पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत 80 से अधिक स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई शहर के चारों दिशाओं में स्थित स्पा सेंटरों में की गई, जहां अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने कई संचालकों को हिरासत में लिया है और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds