रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. राज्य के कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है.
राजनांदगांव सबसे गर्म शहर
राज्य का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां शनिवार (19 अप्रैल 2026) को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, रायपुर में 42.8 डिग्री, बिलासपुर में 42 डिग्री, पेंड्रा रोड में 39.8, अंबिकापुर में 39.5, जगदलपुर में 40.6 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया. प्रदेश का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हीट वेव की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा.
राज्य के बड़े हिस्से में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा.
मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है.