लॉगिन

मौसम: देश भर में कड़ाके की ठंड; MP-UP समेत 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दक्षिण में हो रही बारिश

WEATHER December 14, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
मौसम: देश भर में कड़ाके की ठंड; MP-UP समेत 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दक्षिण में हो रही बारिश

मौसम: देश भर में कड़ाके की ठंड; MP-UP समेत 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दक्षिण में हो रही बारिश

इन दिनों देश में मौसम का दोहरा मिजाज नजर आ रहा है।उत्तर और मध्य भारत में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और हरियाणा समेत 11 राज्यों में पारा 5° से नीचे पहुंच गया है। वहीं, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट है। नॉर्थइस्ट और हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। बिहार, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तापमान 8 डिसे से नीचे पहुंच गया है। जानें देश में कहां कैसे हैं मौसम के हालात।

मध्य प्रदेश: दिख रहा शीतलहर का असर

मध्य प्रदेश में शीतलहर का असर जारी है। पिछले पांच दिनों से ठंडी हवाओं ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले रखा है। जबलपुर और सिवनी समेत 25 जिलों में तापमान तेजी से गिरा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं यहां के तापमान को और गिरा रही हैं, जिससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा है।

उत्तर प्रदेश: अयोध्या सबसे ठंडा

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। अयोध्या का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। यहां रामलला को ठंड से बचाने के लिए जयपुरी रजाई ओढ़ाई जा रही है। गोरखपुर के प्राणी उद्यान में जानवरों को हीटर और गर्म घास की मदद से सर्दी से बचाया जा रहा है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात के वक्त कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds