छत्तीसगढ़ में 5 और 6 अप्रैल को रद्द रहेगी कई ट्रेनें, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते संचालन होगा प्रभावित

रायपुर : रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा. रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में यह कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण 5 अप्रैल 2026 को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी.

रद्द रहने वाली ट्रेनें

रद्द होने वाली ट्रेनों में 68728 रायपुर-बिलासपुर और 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू, 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर और 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू शामिल हैं. इसके अलावा 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर 5 अप्रैल को रद्द रहेगी, जबकि 6 अप्रैल को 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर भी रद्द रहेगी.

मेमू बिलासपुर में होगी समाप्‍त

इसी तरह 68701, 68703 रायपुर-दुर्ग और 68702, 68704 दुर्ग-रायपुर मेमू भी रद्द रहेंगी. 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी और आगे रद्द रहेगी, जबकि 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से चलेगी और गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.

इसके अलावा 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 4 अप्रैल को महासमुंद में समाप्त होगी और 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 5 अप्रैल को महासमुंद से शुरू होगी. रेल प्रशासन ने इस असुविधा के लिए खेद जताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds