सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, आरोपी महिला गिरफ्तार

बिलासपुर  : जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने अवैध प्रेम प्रसंबंधों के चलते अपने ही पति की बेरहमी से हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड की रहने वाली पूनम लोंमगा ने अपने प्रेमी सुगर टोपनो और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला गत 18 मई को अपने पति विनोद लोंमगा को पैसे लेने का झांसा देकर ट्रेन के जरिए झारखंड से बिलासपुर लेकर आई थी|

जहां सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास उसका प्रेमी अपने साथियों के साथ पहले से ही घात लगाए बैठा था। जैसे ही वे वहां पहुंचे, चारों ने मिलकर विनोद की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के इरादे से उसके शव को रेलवे ट्रैक के पार एक पानी भरे स्थान में फेंक कर फरार हो गए।

इस पूरे मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब झारखंड पुलिस तफ्तीश के सिलसिले में आरोपी महिला को लेकर सिरगिट्टी थाना पहुंची, जहां कड़ाई से की गई पूछताछ में महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के मुताबिक, महिला की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है; फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार मुख्य आरोपी प्रेमी और उसके दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds