लॉगिन

मजदूर की हत्या से सनसनी : सिर पर वार कर की गई थी हत्या, आरोपी साथी गिरफ्तार

Chhattisgarh July 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मजदूर की हत्या से सनसनी : सिर पर वार कर की गई थी हत्या, आरोपी साथी गिरफ्तार

मजदूर की हत्या से सनसनी : सिर पर वार कर की गई थी हत्या, आरोपी साथी गिरफ्तार

दुर्ग/धमधा। थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल के नीचे एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान मानसिंह वल्के, निवासी बालाघाट (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है, जो हाल ही में पुल निर्माण कार्य में मजदूरी के लिए आया था।

दरअसल पुलिस को शव जाताघर्रा बाधा के पास नवनिर्मित पुल के नीचे पानी में तैरता मिला। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान मृतक के साथी मजदूरों से पूछताछ में पता चला कि मृतक का दोस्त कैलाश बिसेन, जो उसी पुल निर्माण में काम कर रहा था, घटना में संलिप्त है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था,

जिसके बाद गुस्से में आकर उसने लकड़ी से मानसिंह के सिर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।हैरानी की बात यह रही कि आरोपी अगले दिन भी घटनास्थल के आसपास मौजूद था और जैसे ही उसे मृतक के मरने की जानकारी लगी, वह भागने की फिराक में था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds