लॉगिन

जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस जांच मे जुटी

Chhattisgarh March 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस जांच मे जुटी

जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस जांच मे जुटी

कांकेर : माकड़ी गांव के पहाड़ी जंगल में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है और उसके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव को जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

.घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो सबूत जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds