‘जमाई राजा’ रवि दुबे की ऐसी हालत देख फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका, वायरल फोटो देख आ जाएगा तरस

मुंबई:  जमाई राजा बनकर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले रवि दुबे पिछले काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन एक समय था जब वह अपने गुड लुक्स और शानदार अभिनय से ऑडियंस का दिल जीत लेते थे।

हालांकि, सोशल मीडिया पर वह लगातार एक्टिव हैं, लेकिन उनको एक्टिंग करते देखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जो देखते ही देखते इन्टरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है। इस फोटो में टीवी एक्टर का ट्रांसफॉर्मेंशन देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई हैं।

मुंह में सिगार और मोटे पेट के साथ दिखे रवि दुबे

रावू दुबे जल्द ही फिल्म ‘फैराडे’ में नजर आने वाले हैं। अपनी इस फिल्म के लिए वह जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। रवि दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने एक कोलाज बनाया है। पहली तस्वीर में जहां वो सूट पहने एकदम डैशिंग लग रहे हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में उनके सिर पर बाल कम है।

मुंह में सिगार लगाए, पेट निकले हुए एकदम बुजुर्ग और खडूस से किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को देखने से ये साफ जाहिर है कि उन्होंने खुद को किरदार में ढालने के लिए पूरी मेहनत लगा दी है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह रवि दुबे ही हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

इस फोटो को शेयर करते हुए रवि दुबे ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, ‘ये शख्स कही न कहीं हम सबके अंदर है’। रवि दुबे के इस लुक को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘रवि दुबे हमें तुम पर बहुत ही ज्यादा गर्व है।तुम सच में लीजेंड हो’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds