CG : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख के इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां 1 लाख के इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरजी और थाना गंगालूर द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है।

बता दें कि प्रदेश में इन दिनो सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। बीते 6 जुलाई को सुकमा जिले से 5 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त किए गए। कहा जा रहा था कि ये सभी नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। वहीं, 28 जून को भी सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

एक तरफ जहां नक्सलियों की गिरफ्तारी हो रही है तो वहीं, आए दिन बड़ी संख्या में इनामी समेत कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा आत्म समर्पण के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर अब तक 800 से ज्यादा नक्सलियों ने शांति की राह चुन ली है। सुकमा जिले में महिला समेत भी बीते दिनों दो हार्डकोर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया था। इन दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों जिले के कोंटा एरिया कमेटी इलाके में सक्रिय थे। साथ ही कई बड़ी वारदातों में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds