सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश की नाकाम, 5 किलो का प्रेशर कुकर बम किया बरामद

दंतेवाड़ा। जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को जवानो ने नाकाम कर दिया है। जवानो ने 5 केजी का प्रेशर कुकर बम बरामद कर फैल कर दी है। दरअसल, सातधार-मालेवाही मार्ग पर नक्सलियों ने जवानो को नुकसान पहुँचाने के मंसूबे से आईईडी बम प्लांट कर रखा था। सीआरपीएफ 195 बटालियन, बारसूर और मालेवाही थाने के जवानो ने आईईडी बम बरामद कर मौके पर ही नेस्तनाबूद कर दिया। बता दें कि, सितंबर महीने इसी इलाके में नक्सलियों की आईईडी की चपेट में आकर दो सीआरपीएफ के जवान घायल भी हो चुके हैं।

गौरतलब है कि, 11 सितंबर 2025 को एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान बुरी तरह घायल हो गए थे। इस घटना के बाद जवान लगातार आसूचना संकलन कर रहे थे और लगातार ऑपरेशन्स भी कर रहे थे। इसी कड़ी में सूचना मिली कि, आईईडी लगा हुआ है। जिसके बाद जवानों ने उसे रिकवर कर ब्लास्ट किया गया। बताया जा रहा है कि, यह आईडी कूकर में लगा हुआ था और उसमे करीब 5 किलो के आसपास एक्सप्लोसिव लगा हुआ था। जिसे ब्लास्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds