CG खेत में मिली सचिव की लाश : अपने ही खेत में करंट लगने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बिलाईगढ। छत्तीसगढ़ के सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम लाखड़बड़ी के खेत में सचिव संपत लाल भोई की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, उनकी लाश उन्हीं के खेत में पड़ी मिली है। जिसे ग्रामीणों ने देखा और आनंद -फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि, बुधवार की सुबह ग्राम पंचायत बांसउरकुली में पदस्थ सचिव
संपत लाल भोई की लाश उन्हींगांव लाखड़बड़ी ग्राम पंचायत धौराभांठा (ध) के खेत में संदिग्ध हालत में मिली। जिसे ग्रामीणों ने देखा और आनंद -फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ लोगों की दबी जुबान से बात निकाल कर सामने आई है कि, उन्हें उनके खेत में बोर चलाने के दौरान करंट लगा होगा।  जिससे उनकी मौत हुई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा ।

करंट लगने से मौत की आशंका

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत राज अधिकारी और कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू ने दुःख जताया हुए कहा है कि, पंचायत राज अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के लिए यह बड़ी क्षति है। उनका व्यवहार सब के प्रति बहुत ही सराहनीय था। सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलाल नवरत्न ने बताया कि, हमें भी सूचना मिली है कि, करंट लगने से हमारे एक सचिव साथी संपत लाल भोई का निधन हो गया। जिसके बाद हम अस्पताल पहुंचे तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। हमारे सचिव संघ की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds