10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों को दूसरा मौका, ओपन परीक्षा के लिए आवेदन शुरु, इस दिन तक करें अप्लाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरक और अनुत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को दुसरा मौका देने के लिए शासन ओपन स्कूल परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई से 8 जुलाई है. अब तक 10 वीं में 220 और 12 वीं में 150 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है.

रिजल्ट सुधारने का भी मौका

शिक्षण सत्र 2025-26 में 10 वीं में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने 8126 छात्र-छात्राओं का पंजीयन हुआ था, जिसमें से 8103 ने परीक्षा दिलाई. 793 पूरक आए थे. 12 वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 10683 छात्र-छात्राओं का पंजीयन हुआ था. इमसें से 10596 ने परीक्षा दिलाई. 780 पूरक की श्रेणी में आए थे.

छग ओपन स्कूल की ओर से इन छात्र-छात्राओं को पुन परीक्षा में बैठकर अपना परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है. इसके लिए इन छात्र-छात्राओं से आवेदन मंगाए गया है.

सबसे ज्यादा किन विषयों में फेल हुए छात्र

बताया गया है कि ज्यादातर छात्र-छात्राएं विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय में फेल हुए हैं. ऐसे में यह बच्चे अपना परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए परीक्षा की तैयारी मेंं जुट गए हैं. ओपन स्कूल प्रभारी ने बताया कि पूर्व में शासन की ओर से ओपन स्कूल परीक्षा में शामिल होने के लिए 25 मई से 30 जून तक सामान्य शुल्क के आवेदन लिया गया. 5 सौ रूपए विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं 3 जुलाई से 8 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

कौन से दस्तावेज हैं जरुरी?

अवसर परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को आवेदन में आवश्यक जानकारी भरने के साथ ही पिछली कक्षा का मार्कशीट और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ रही है. इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds