लॉगिन

स्कूल ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या, शराब दुकान के पास मिली लाश

Chhattisgarh December 8, 2025 रिपोर्टर: shailesh
स्कूल ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या, शराब दुकान के पास मिली लाश

स्कूल ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या, शराब दुकान के पास मिली लाश

बिलासपुर : जिले के सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एलसीआईटी पब्लिक स्कूल बोदरी में काम करने वाले प्रहलाद कुमार का शव संदिग्ध हालत में मिला। मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद सोन लोहरसी का रहने वाला था, जिसका शव शराब दुकान से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे खून से लथपथ पाया गया।

मृतक के गले में स्कूल का आई-कार्ड लगाया हुआ था जिससे पहचान हो पाई, वहीं पास में उनकी बाइक भी खड़ी मिली।शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या रविवार देर रात की गई होगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने, सीसीटीवी देखने और कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds