लॉगिन

सावन का पांचवां सोमवार आज, जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Chhattisgarh August 7, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सावन का पांचवां सोमवार आज, जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन का पांचवां सोमवार आज, जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

रायपुर : सावन के पांचवें सोमवार के दिन शिव मंदिर आस्था से सराबोर रहा। बूढेश्‍वर महादेव, हटकेश्‍वर महादेव सहित शहर अलग-अलग शिव मंदिरों में सुबह से बड़ी संख्‍या में भक्‍तों की भीड़ देखी गई। भक्‍तों ने भगवान भोलेनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके साथ भक्‍त बेल पत्र, धतूरा, दूध लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर रहे हैं।

सात नदियों के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

इधर, कांवरिये कांधाें पर कांवर थामकर भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए शिवालय पहुंचे और जलाभिषेक किया। कांवर यात्रा में भगवान भोलेनाथ का रूप धारण किए बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। सुबह से दोपहर तक शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने सात नदियों के जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। सात नदियों में गोमुख से लाए गए गंगाजल के अलावा खारुन नदी, शिवनाथ नदी, महानदी, अरपा नदी, नर्मदा नदी, सोंढूर नदी से लाया गया जल शामिल था। इसके पश्चात शाम को विविध मंदिरों में शिवलिंग का श्रृंगार अलग-अलग रूपों में किया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds